Show your support

Friday, April 5, 2013

शराब न देने पर पीटा सेल्जमैन

शिमला —लोअर टुटू में शराब की बोतल न देने को लेकर तीन युवकों ने ठेके के सेल्समेन को पीट डाला। इस मारपीट की घटना में सेल्समेन नेकराम को गहरी चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस वारदात को लेकर आरोपी तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ बालूगंज थाना में मामला दर्ज किया है। हुआ यूं कि लोअर टुटू स्थित शराब के ठेके में बीते रविवार आधी रात शराब के ठेके का शटर खटखटाया गया। सेल्समेन ने शटर उठाकर देखा तो ठेके के बाहर एक युवक खड़ा था। शटर खोलते ही वह सेल्समेन से दो बोतलें शराब की व बीयर की मांगने लगा। सेल्समेन ने शराब की बोतलें देने को मना कर दिया।इसके बाद ठेके का शटर बंद कर दिया। शराब की बोतलें न देने को लेकर युवक जोर-जोर से गाली गलौच देने लगा और ठेके के शटर पर पत्थरों की बौछार शुरू कर दी। इतना सब कुछ होने के बाद नेकराम ने ठेके का शटर खोला, शटर खुलते ही तीन युवक अंदर घुसे और सेल्समेन को बुरी तरह पीट डाला। इस मारपीट की घटना के बाद तीनों युवक फरार हो गए। थाना बालूगंज पुलिस ने ठेके के सेल्समेन कमल कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, इस मामले में एएसपी सौम्या सम्सयान का कहना है कि सेल्समेन से मारपीट की घटना को लेकर मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%ae/

No comments:

Post a Comment