वन रक्षकों ने गायब की नागछतरी


कुल्लू — सैंज क्षेत्र में वन विभाग के गोदाम से चोरी हुई नागछतरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि दो वन रक्षकों ने आपसी समझ बिठाते हुए लाखों रुपए की नागछतरी गायब कर दी। लिहाजा पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 409 के तहत सरकारी संपत्ति हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। कुल्लू के जिला पुलिस कप्तान अशोक कु मार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ठोस साक्ष्यों की बिनाह पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुहिम छेड़ दी है। उधर, कानून का शिकंजा कसते देख दोनों आरोपी वन रक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों न्यायालय से अग्रिम जमानत लेने की फिराक में बताए जाते हैं। मामले के जानकारों का मानना है कि आरोपी वन रक्षकों की गिरफ्तारी होने पर नियमानुसार उन्हें सेवा से निलंबित किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सैंज क्षेत्र में वन विभाग के गोदाम से लाखों रुपए मूल्य की नागछतरी चोरी होने का मामला सामने आया था। वन रक्षकों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज करते हुए तहकीकात शुरू की थी। मामले की तह तक जाने से हैरतअंगेज खुलासा यह हुआ है कि लाखों रुपए की नागछतरी का वन विभाग के गोदाम में भंडारण करने की बजाय दोनों वन रक्षक इसे आपस में आधा-आधा बांटते हुए घर ले गए। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों वन रक्षकों ने मिलकर लाखों रुपए का माल खुद ही हड़प लिया। वहीं मामले पर मिट्टी डालने के लिए पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करा दी कि वन विभाग के उक्त गोदाम से लाखों रुपए की नागछतरी चोरी हो गई है। ठोस साक्ष्यों की बिनाह पर पुलिस ने दोनों वन रक्षकों के खिलाफ दफा 409 के तहत मामला दर्ज करते हुए हुए कानून का शिकंजा कस दिया है। बहरहाल मामला दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार दोनों कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने के चक्कर में हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने भी उनके खिलाफ शिकंजा कस दिया है और गिरफ्तारी के लिए मुहिम छेड़ दी है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%9b/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews