Show your support

Tuesday, April 2, 2013

टै्रफिक रूल्ज बताएगी पुलिस

परवाणू — पुलिस सब-डिवीजन परवाणू के नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक निश्चिंत नेगी ने रोड सेफ्टी क्लब की पहली ही मीटिंग में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएसपी परवाणू ने क्लब की पूर्व में हुई गतिविधियों का जायजा लिया है। साथ ही बैठक में क्लब के माध्यम से लोगों में यातायात नियमों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के प्रयासों पर भी बल दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बैठक में स्पष्ट किया है कि समाज में पुलिस के साथ जन सहभागिता को बढ़ाने के लिए गठित रोड सेफ्टी क्लब की सक्रियता को बढ़ाया जाएगा। इससे समाज में पुलिस की छवि को और बेहतर करने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की सही से अनुपालना के लिए पुलिस अपने कार्य को बखूबी निभा रही है। इसमें लोगों के अधिक सहयोग को लेकर क्लब के माध्यम से विभिन्न थाना क्षेत्रों के अधीन लोगों के बीच यातायात को लेकर जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए सब-डिवीजन के विभिन्न स्कूलों, शिक्षण संस्थानों, संस्थाओं के बीच विशेष कैंप आयोजित होंगे। कैंप के माध्यम से लोगों को कानून व्यवस्था के प्रति उनके दायित्वों की जानकारी से रू-ब-रू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों की जानकारी के अभाव व असहयोग की भावना के कारण ही लोग नियमों की अनदेखी करते हैं। लोगों में नियमों के प्रति सजगता दर्शाने के इरादे से क्लबों की जनता में सक्रियता को बढ़ावा देने पर अमल किया जा रहा है। बैठक में थाना प्रभारी रघुवीर सिंह, क्लब के प्रधान विनोद गुप्ता, उपप्रधान पवन कुमार, सदस्य एमएम भंडारी, अतुल शर्मा, हंस राज, प्रवीन पुंज, रमन पुरी सहित नए सदस्य धनश्याम शर्मा व प्रधान गणेश दत्त अत्री भी उपस्थित हुए, जिन्होंने क्लब की समाज में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए हैं।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2/

No comments:

Post a Comment