ज्वालामुखी — ज्वालामुखी में एक कलियुगी बाबा को नवविवाहिता महिला को आशीर्वाद देना महंगा पड़ गया। पहले तो उसे महिला के परिजनों ने पीटा बाद में पुलिस कर्मियों के हाथों पिटना पड़ा, उसके साथ वाले बाबे भी उसकी हरकत से दुखी व परेशान हैं। हुआ यूं कि बाबा जी लाल शिवालय मंदिर के ऊपर जंगल में बैठे थे, जो टेढ़ा मंदिर को जाने वाला मार्ग है, वहां एक बाबा ने एक यात्रियों की टोली के साथ जा रही नवविवाहिता को सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और उसके चेहरे पर भी हाथ लगा दिया, जिस पर महिला ने विवाद खड़ा कर दिया। महिला के साथ के लोगों ने बाबा की पिटाई कर दी और पुलिस के पास उसकी शिकायत भी की। पुलिस के कर्मचारियों ने उस बाबा को कुछ थप्पड़ भी रसीद किए। अब उस बाबा को हर दूसरे तीसरे दिन पुलिस वालों के पास चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। समाजसेवक कमल किशोर, पुरुषोत्तम चंद, अशोक बबलू, संसार चंद, मानक दास, अजय कुमार, नीरज शर्मा, उत्तम चंद आदि ने इस घटना की निंदा की है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment