Show your support

Thursday, March 14, 2013

धर्मशाला में कामरेडों का हल्ला

धर्मशाला — नए भारत के निर्माण के लिए संघर्ष संदेश जत्था धर्मशाला में पहुंच गया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी देश के चारों कोनों से चलाए जा रहे संघर्ष जत्थों में से जिला कांगड़ा का जत्था जिला मुख्यालय में पहुंचा। जत्थे का नेतृत्व सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य कुशाल भारद्वाज, जिला सचिव रविंद्र कुमार, जिला सचिवालय सदस्य अशोक कटोच व कमेटी सदस्य जगदीश जग्गी विशेष रूप से मौजूद रहे। संघर्ष संदेश जत्था भूमिहिनों के लिए खेती के लिए जमीन दिलाने, प्रत्येक भूमिहीन को घर बनाने को जमीन दिलाने, सबके लिए भोजन का अधिकार, डिपुओं के माध्यम से सस्ता राशन दिलाए जाने की मांग, सबके लिए शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं व देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। संघर्ष जत्था 19 मार्च को दिल्ली में पहंुच कर सरकार को घेरेगा। इस दौरान सरकार से जनता के पक्ष में वैकल्पिक आर्थिक नीतियां बनाए जाने की मांग को लेकर घेराव किया जाएगा। उनका कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा लंबे समय से अमीरों को ओर अमीर व गरीबों को ओर गरीब बनाए जाने का कार्य कर रही है। सीपीआईएम इन अमीर प्रस्त नीतियों का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि देश भर की जनता अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहंुच कर संसद का घेराव करेगी। धर्मशाला में निकाली गई संघर्ष जत्थे की रैली में जगदीश जग्गी, रविंद्र कुमार, प्रताप चंद, केवल कुमार, धनवीर, सौरभ, बलवंत, विशाल, अमर सिंह, दुनी चंद, राकेश कुमार, रुको देवी, सुनीता, सुमना व विमला आदि मौजूद रहे।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-top-news/%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment