Show your support

Thursday, March 14, 2013

भुवाई स्कूल में आठ नकलची दबोचे


नाहन — हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के दौरान बुधवार को जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी क्षेत्र के भुवाई स्थित परीक्षा केंद्र में शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर केएस नेगी के नेतृत्व में टीम में शामिल प्रवक्ता नरेंद्र नेगी, उजागर सिंह, बलदेव शर्मा व प्रदीप कुमार ने छापामारी की। इस दौरान आठ छात्र नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। उड़नदस्ते की अगवाई कर रहे प्रवक्ता नरेंद्र नेगी ने बताया कि सभी आठ छात्रों के यूएमसी केस बना कर बोर्ड को भेज दिए गए हैं। उधर, कन्या स्कूल नाहन में केंद्र अधीक्षक सीमा परमार ने दो छात्रों को तथा बोर्ड की फ्लाइंग ने आठ छात्रों को नकल करते दबोचा।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%ad%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%a0-%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%a6/

No comments:

Post a Comment