Show your support

Saturday, March 23, 2013

अवैध कब्जों की लिस्ट तैयार

तीसा — चुराह उपमंडल में वन व लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कुंडली मारे बैठे अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन का डंडा चलने जा रहा है। इस कवायद के पहले चरण में उपमंडलीय प्रशासन ने राजस्व विभाग के सहयोग से छह अवैध कब्जे चिन्हित कर मिसिल तैयार कर ली है, जिसे आगामी कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को भेजा रहा है। इसके बाद अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी करने कब्जा हटाने की हिदायत दी जाएगी, अन्यथा विभागीय नोटिस को हल्के से लेने वालों के अवैध कब्जे बुलडोजर चलाकर प्रशासन स्वयं हटा देगा। प्रशासन की इस मुहिम की भनक लगते ही अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि उपमंडल के विभिन्न हिस्सों में वन व लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे कर खोखे व पक्की दुकानें डालने का सिलसिला काफी अरसे से चला हुआ है और इन अवैध कब्जों की शिकायतें प्रशासन के पास पहंुच रही थीं। माना जा रहा है कि प्रशासन ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए ही अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम आरंभ की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडलीय प्रशासन ने पहले चरण में गुवाड़ी गांव में छह अवैध कब्जे ढंूूढ निकाले हैैंं। इन छह अवैध कब्जोें में चार ने सरकारी भूमि पर पक्की और दो ने खोखे बना रखे हैं। प्रशासन ने राजस्व विभाग के हलका पटवारी व कानूनगो के सहयोग से इन अवैध कब्जों की मिसिल तैयार कर ली है। उधर, कार्यवाहक उपमंडलाधिकारी एवं तहसीलदार पीसी आजाद ने उपमंडल में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ मुहिम छेडे़ जाने की पुष्टि की है। छह अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जल्द ही अन्य अवैध कब्जों को हटाने की औपचारिकताएं भी पूरी कर ली जाएंगी।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%af%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment