चंबा — पश्चिमी विभोक्ष के पुन सक्रिय होने के पूर्वानुमान का असर जिला चंबा में फिर दिखने शुरू हो गया है। शुक्रवार को सुबह से ही जिला में सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा। वहीं दोपहर बाद जिला के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया, जिसके चलते जिला में एक मर्तबा फिर मौसम के करवट बदलने से बारिश की प्रबल संभावना बन गई है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने 23 मार्च से राज्य में पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके चलते यहां पर बारिश होने की संभावना विभाग ने जताई है। उधर, दो दिनों की गर्मी के बाद जिला में शुक्रवार को तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया और शाम तक यह जारी रहा। जिला में मौसम के हालात की बात करें तो पिछले दो दिनों से यहां पर पूर्व की अपेक्षा अधिक गर्मी महसूस की जा रही है, जिसके चलते लोगों ने भी अपने गर्म वस्त्र पैक कर लिए हैं। हालांकि सुबह-शाम जिला में हल्की ठंड अभी भी है। सनद रहे कि जिला चंबा में पिछले लंबे समय से मौसम के हालात पल-पल में बदल रहे हैं। इस बीच जिला में अचानक सूरज की तपिश बढ़ रही हैं, तो मौसम के बदलते ही ठंड का प्रकोप भी शुरू हो जा रहा है। कुल-मिलाकर राज्य में पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने के पूर्वानुमान के बीच जिला चंबा में मौसम ने फिर करवट बदल ली है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a1%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment