Show your support

Thursday, March 14, 2013

हत्या या आत्महत्या, रहस्य बरकरार

ऊना — ऊना मुख्यालय के निकटवर्ती गांव डंगोली में पेड़ पर लटके मिले शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। संदिग्ध मौत पर अभी भी रहस्य बरकरार है। हत्या या आत्महत्या के मामले को लेकर पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद चिकित्सकों ने मौत के कारणों को जानने के लिए शव को टांडा मेडिकल कालेज में विशेषज्ञों की जांच के लिए भेज दिया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस ने संदिग्ध मौत से पर्दा उठाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की है। मामले में प्रवासी मजदूरों से भी पूछा जा रहा है। किशोर ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या करके इसे पेड़ के साथ लटकाया गया है, इस मामले को लेकर अभी तक कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। एसपी ऊना रविंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात्रि ऊना के एक निकटवर्ती गांव डंगोली में एक किशोर की पेड़ से लटके होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af/

No comments:

Post a Comment