Show your support

Thursday, March 14, 2013

1700 को रोजी-रोटी दे रहा बंगाणा

बंगाणा — बंगाणा कस्बा को उपमंडल का दर्जा मिलने के बाद हजारों लोगांे को रोजगार के साधन भी उपलब्ध हुए हैं। बंगाणा क्षेत्र में पहले रोजगार के साधन बहुत ही कम थे, लेकिन उपमंडल का दर्जा मिलने के बाद क्षेत्र में धीरे-धीरे विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। कस्बे के लोगों को पहले अपने जरूरी कागजात बनाने के लिए ऊना तहसील का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब तहसील घर द्वार में ही होने के कारण लोगों के कार्य बंगाणा में ही हो रहे हैं, वहीं क्षेत्र में राजकीय कालेज बनने से छात्रों को घर द्वार पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त हो रही है। समय बीतने के साथ-साथ छोटे से कस्बे ने अथाह प्रगति की है। इस समय बंगाणा कस्बा के करीब 1700 लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया करवा रहा है। बंगाणा में एक सरकारी कालेज, एक आईटीआई व तीन सरकारी व प्राइवेट स्कूल हैं, जिनके माध्यम से क्षेत्र के 150 लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ है। बंगाणा क्षेत्र में मनियारी व अन्य दुकानों की संख्या करीब 400 है, जिनके माध्यम से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 800 लोगों को रोजगार मिला है, वहीं टैक्सियों व अन्य निजी वाहनों की संख्या 100 के करीब है, जिनसे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 250 लोग अपनी आजीविका कमा रहे हैं। बंगाणा में स्थित सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयांे में एसडीएम कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, तहसील ब्लाक, एक्सईएन कार्यालय व अन्य कार्यालय में करीब 200 लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ है। बंगाणा क्षेत्र में स्थित एक कत्था फैक्टरी में 25 से 50 लोगों को प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है, वहीं क्षेत्र में आधा दर्जन कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से 60 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। क्षेत्र में एक सरकारी अस्पताल है, जो कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मुहैया करवा रहा है। इस समय अस्पताल 10 लोगों को रोजगार के अवसर दे रहा है। क्षेत्र में इस समय सिलाई कड़ाई व ब्यूटी पार्लर एक दर्जन के करीब है, जिसके माध्यम से क्षेत्र की 30 युवतियों को आजीविका कमाने के अवसर मुहैया करवा रहे हैं। बंगाणा उपमंडल में इस समय आधा दर्जन के करीब होटल व रेस्तरां हैं, जिनमें इस समय क्षेत्र के 100 लोग काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/1700-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment