Show your support

Tuesday, February 26, 2013

सरकार! जल्द निपटा दो पेंडिंग मामले

कंदरौर — हिमाचल प्रदेश विकलांग संघ की बैठक विकलांग भवन घुमारवीं में प्रदेशाध्यक्ष एसके लखनपाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें भावी रणनीति तय कर विभिन्न मुद्दों व समस्याओं पर मंथन किया गया। प्रदेश भर से पहुंचे प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए लखनपाल ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने विकलांगों से घोर अन्याय किया है। उनकी लंबित मांगों को आज तक पूरा नहंी किया गया। उन्हें वर्तमान कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पूर्ण आस है कि उनकी समस्याओं व मांगों को गंभीरता से हल करेंगे। उन्होंने कहा कि विकलांग भवन का काम पिछले पांच वर्षों से अधूरा पड़ा है। सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा की गई घोषणा भी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस वर्ग के साथ सरकार ने हमेशा ही घोर अन्याय किया है। बेरोजगार युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाए, जिसमें पैरा टीचर, अंशकालीन कर्मचारी व अन्य पद शामिल हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बैकलॉग के तहत अपंग प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षकों को नियुक्ति दी जाए। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अपंगों की लंबित पड़ी मांगों व समस्याओं पर गौर करके शीघ्र समाधान किया जाए। सोमवार को विकलांग संघ ने बैठक के दौरान जल्द से जल्द राहत को गुहार लगाई है। संघ का कहना है कि पैंडिंग पड़े मामलों को सरकार जल्द से जल्द निपटा दे, ताकि विकलांगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/bilaspur-news/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf/

No comments:

Post a Comment