Show your support

Tuesday, February 26, 2013

गेट पास प्रकरण पर बिफरे आपरेटर


बरमाणा — एसीसी सीमेंट कंपनी बरमाणा से सीमेंट ढुलाई के लिए अधिकृत बीडीटीएस संस्था में गेट पास की धांधली को लेकर आपरेटरों में रोष व्याप्त है। बीडीटीएस प्रबंधन समिति के पूर्व उपप्रधान एवं वर्तमान निर्वाचित सदस्य नंद लाल ठाकुर ने कहा कि पिछले एक वर्ष से सभा का साधारण अधिवेशन नहीं किया जा रहा है और न ही प्रबंधन समिति की कोई बैठक हुई है। लिहाजा सभा के आय-व्यय का कोई हिसाब-किताब नहीं बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभा के बाइलाज के अनुसार सभा का साधारण अधिवेशन हर तीन महीने बाद होना चाहिए, परंतु इस बारे सभा के प्रधान लेखराम वर्मा जानबूझकर टाल-मटोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से नई कार्यकारिणी बनी है, तब से आम सदस्यों की अनुमति के बगैर और साधारण अधिवेशन की सहमति के बिना ही करोड़ों रुपए का व्यय किया गया है और मनमर्जी से व इस प्रकार से किया गया व्यय अवैध है। उन्होंने कहा कि दिवाली गिफ्ट बारे कई सदस्यों ने खर्चे की जानकारी मांगी है, परंतु यह भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चहेतों की गाडि़यों के बिना नंबर कटे ही धड़ाधड़ चोर दरवाजे से गेट पास दिए जाते हैं, जिससे आम आपरेटरों को सही स्टेशनों के गेट पासों से महरूम रहना पड़ रहा है। उधर, इस बारे सभा के महासचिव राजपाल गौतम ने कहा कि सभा का साधारण अधिवेशन मार्च में रखा जाएगा।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/bilaspur-news/%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%aa/

No comments:

Post a Comment