Show your support

Monday, February 18, 2013

कुठेड़ा खैरला में उतारी तेंदुए की खाल

ऊना — अंब क्षेत्र के तहत अपर कुठेड़ा खैरला के जंगल में एक तेंदुए को मारकार उसकी खाल उतारने का समाचार है। घटना का पता लगने के बाद वन विभाग ने रविवार को घटनास्थल का दौरा कर मृत तेंदुए को पोस्टर्माटम के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को युवक मंडल कुठेड़ा खैरला के प्रधान जब उस रास्ते से गुजर रहा था, तो उसने रास्ते के साथ लगती झाडियों में पक्षियों के चिचआहट होने पर उन्हें आशंका हुई। जब आगे जाकर देखा तो उन्हें तेंदुए के मरे होने की जानकारी लगी। मुलखराज ने बताया कि घटनास्थल पर एक खाली बोरी भी पड़ी हुई थी। माना जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने तेंदुए को मारने के बाद उसे बोरी में बंद कर कुठेड़ा खैरला के जंगल में लाकर उसकी खाल को रात के अंधेरे में उखाड़ा है। उधर, जब इस संबंध वन परिक्षेत्र अधिकारी जनन सिंह ठाकुर ने बताया कि शरारती लोग तेंदुए को मारने के बाद उसकी खाल उतार ले गए हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a4/

No comments:

Post a Comment