Show your support

Tuesday, February 26, 2013

बालू में पीटा सेल्जमैन

चंबा — शहर के बालू कस्बे में स्थित देसी शराब के ठेके का दरवाजा तोड़कर तीन लोगों ने अंदर सोए सेल्जमैन के साथ मारपीट करते हुुए गल्ले में रखे रुपए पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बालू स्थित देसी शराब ठेके के सेल्जमैन प्रीतम सिंह ने पुलिस में तहरीर दी है कि रविवार रात्रि वह कामकाज निपटाने के बाद सोया हुआ था। इसी दौरान किसी ने बाहर से ठेके का दरवाजा खटखटाया, जिस पर उसने कहा कि वह सो गया है और शराब नहीं मिलेगी। इतने में ठेके के दरवाजे टूटने की आवाज सुनी और तीन लोग अंदर आ धमके। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी और गल्ले में रखे रुपए को लेकर चलते बने। पुलिस ने प्रीतम सिंह की शिकायत मंे नामजद हनीफ मोहम्मद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भादस की धारा 452,382 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर चंबा कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रीतम सिंह की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत में नामजद मारपीट के आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a8/

No comments:

Post a Comment