बारिश से फिर लौट आई ठंड

नाहन — जिला मुख्यालय नाहन में एक बार फिर हाड कंपा देने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार देर शाम से ही शहर में सर्द हवाएं चल रही थीं तथा शनिवार को भी पूरा दिन जिला में सर्द हवाआें का सिलसिला जारी था। इसके चलते लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। शुक्रवार से कड़ाके की ठंड ने जिला सिरमौर को इस कद्र अपने आगोश में ले लिया है कि लोगों का जीना दुभर हो गया है। लोगों ने एक बार फिर अपने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। एक तो गर्म मौसम की आदत वाले शहरवासियों को ऐसी ठंड की आदत नहीं है पर इस बार तो सर्दियां मानों रिकार्ड तोड़ने को तैयार हैं। जिला मुख्यालय नाहन का दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के बीच व रात्रि का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया। जिला के ऊपरी क्षेत्रों चूड़धार व हरिपुरधार आदि में बर्फबारी हो रही है। हर बार की तरह इस बार भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। यही नहीं इस ठंड का असर मारकंडा वैली, मोगीनंद, कालाअंब, आमवाला, शंभूवाला, मालोंवाला व रुखड़ी आदि क्षेत्रों में भी देखा गया। स्कूल जाने वाले बच्चों व कामगारों को भी इस ठिठुरती ठंड में सुबह ही अपने घर से निकलना पड़ता है। कई लोग इस ठंड के चलते घर में ही दुबकने को मजबूर हो गए हैं। ठंड के चलते लोग वायरल फीवर व छाती के इन्फेक्शन से भी ग्रस्त हो रहे हैं। ठंडी हवाओं और रिमझिम बारिश के चलते ठंड ने जिला सिरमौर के लोगों को अपने आगोश में इस कद्र ले रखा है कि लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। ठंडी हवाओं और हल्की बूंदाबांदी के चलते बाजार में इक्का-दुक्का लोग दिखे। बहरहाल इस ठंड के चलते लोग एक बार फिर अपनी जैकेट और स्वेटर निकालने के लिए मजबूर हो गए हैं। बहरहाल दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग ठंड के मारे घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f-%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%a0%e0%a4%82%e0%a4%a1-3/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews