Show your support

Tuesday, February 26, 2013

काजा-सुमदो सड़क पर ट्रैफिक बंद


केलांग —उपमंडल स्पीति में हो रहे लगातार हिमपात से यहां के लोगों को दिक्क तों में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। जानकारी के अनुसार काजा-सुमदों सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से स्पीति में रोजमर्रा की चीजों की किल्लत पैदा हो गई है। किन्नौर से जो आवश्क सामानों की खेप मंगवाई गई थी वह सड़क ठप होने के कारण जगह-जगह पर फंसी है। मिट्टी तेल की कमी के चलते कार्ड धारकों को पर्याप्त तेल नही मिल पा रहा है। लोग इधर-उधर भटक रहे है व परेशान है। जब इस बारे में स्थानीय विधायक रवि ठाकुर से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन के मुख्य अभियंता को इसके मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए दिए है। उन्हें काजा-सुमदों सड़क मार्ग पर पर्याप्त संख्या में आदमी व मशीन लगाने तथा सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए शीघ्र अति शीघ्र खोलने के लिए कहा गया है। विधायक ने उम्मीद जताई है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/lahaul-spiti-news/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%ab%e0%a4%bf/

No comments:

Post a Comment