केलांग —लाहुल-स्पीति के उपमंडल काजा में सोमवार को मौसम एकाएक साफ हो गया है, लेकिन लोगों को अभी भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। काजा के स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मशीन में खराबी आ जाने के कारण रोगटोंग बिजली घर से बिजली की आपूर्ति नही हो पा रही है, जिसके चलते काजा में पिछले पांच दिनों से बिजली की आपूर्ति नही हो पा रही है। काजा तथा इसके आस-पास के इलाकों में एक दिन छोड़कर इसी बिजली घर से आपूर्ति होती है। बिजली की आपूर्ति न होने के कारण समूचा काजा व इसके साथ के गांव उजाले से महरूम हो गए है। किन्नौर भावा से आने वाली बिजली की आपूर्ति दिसंबर माह से बंद पड़ा है, जिसके चलते रोगटोंग बिजली घर ही स्पीति के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति का एकमात्र सहारा बना है, लेकिन इसके भी खराब होने से फिलहाल यह सहारा भी छिन गया है। इस रोगटोंग बिजली घर पर सरकार करोड़ों रुपए की राशि मरम्मत के लिए खर्च करती है। इसके बावजूद लोगों की आवश्कताओं पर खरा नही उतर पा रहा है। रोगटोंग बिजली घर के खराब रहने से इसके साइट सेलेशन पर ही सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रोगटोंग के गलत साइट सिलेक्शन के कारण सर्दियों के मौसम में धूप नही पहुंचती है। काजा निवासी व पूर्व बीडीसी सदस्य नावांग छोपेल व काजा पंचायत उपप्रधान नोरबू बौद्ध ने कहा कि रोेगटोंग बिजली घर स्पीति निवासियों के लिए एक भद्दा मजाक बन कर रह गया है, जिसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/lahaul-spiti-news/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87/
No comments:
Post a Comment