Show your support

Monday, February 18, 2013

23 को सिरमौर आएंगे तोगडि़या

नाहन — विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगडि़या 23 फरवरी को एक दिवसीय हिमाचल प्रवास पर आ रहे हैं। हिमाचल प्रवास के दौरान डा. तोगडि़या विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित धर्म रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के उत्तरी भारत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री कैलाश सिंघल ने बताया कि विहिप के प्रमुख 23 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय नाहन में कार्यक्रम का आगाज करेंगे, जबकि शाम को जिला सोलन के नालागढ़ में आयोजित धर्म रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम में भाग लेंगे। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने बताया कि इस दौरान वह नाहन व नालागढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/23-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%bc%e0%a4%af%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment