Show your support

Monday, November 27, 2023

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की अटकलें; क्या बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू?

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों ने जोर पकड़ा है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में तीन मंत्री पद खाली पड़े हैं। इस मसले पर पूछे जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही मंत्रियों के तीनों पद भर दिए जाएंगे। हाईकमान जैसे ही उचित समझेगा मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा।

सीएम सुक्खू ने शिमला में गुरु नानक के प्रकाश उत्सव में शिरकत करने के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता आने से पहले 10 गारंटी दी थी, उनमें से एक स्टार्टअप योजना भी है। जिसकी पहले चरण की शुरुआत ई-टैक्सी के रूप में सरकार ने कर दी है। 2026 तक सरकार का लक्ष्य भी हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाना है। ई टैक्सी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment