नगर निगम महापौर सत्या कौंडल ने किया दो दिवसीय रोजगार मेले का किया शुभारंभ
शिमला-गेयटी में रोजगार मेले में तीस कंपनियां ने रोजगार का पिटारा खोल दिया है। श्रम व रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश तथा भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय एवं नेशनल कैरियर सर्विसेज (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) के सौजन्य से 29 फरवरी से पहली मार्च,2020 तक दो दिवसीय रोजगार मेले का शुभारंभ शिमला के गेयटी थियेटर में नगर निगम महापौर सत्या कौंडल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय एवं नेशनल कैरियर सर्विसिस र्पोटल की शुरूआत की गई है जिससे बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण करके देश भर में रोजगार के अवसर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में 30 नामी कंपनियां भाग ले रही है और इन कंपनियों द्वारा लगभग 4000 युवाओं को दो दिनों में रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । उन्होंने 31 समानांतर कंपनी द्वारा चयनित चार बच्चों तानिया नेगी, शंकर ,अंजलि, हेमलता शर्मा तथा मिलिस्टोन कंपनी द्वारा चयनित दो प्रतिभागियों अजय तथा दिनेश को मेले के दौरान नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र शिमला के निदेशक शहजाद शरीफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में युवाओं को अवगत करवाया। मेले के दौरान होटल प्रबंधन संस्थान कुफरी द्वारा नैपकिन सज्जा, पुष्प सज्जा तथा मौकटेल बार टैंडर के व्यवसाय को अपनाने सम्बंधी सज्जाओं की जानकारी दी। उप निदेशक रोजगार रमेश चंद ने बताया कि 18 वर्ष से 40 वर्ष के सभी आठवीं, दसवीं,बारहवीं और डिप्लोमा धारक, आईटीआई एवं स्नातक युवाआें के लिए सुनहरा मौका डिग्री धारक एमबीएबी फार्मेसी, बीटेक एवं होटल प्रबंधन इस मेले में भाग ले रहे है। इस अवसर पर गुरुदास काल्टा, रोजगार मार्केट सूचना अधिकारी, विशाल शर्मा, यंग प्रोफेश्नल भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय उपस्थित रहे।
The post रोजगार मेला.. तीस कंपनियों ने खोला पिटारा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment