पाटबंगला मैदान में दिखी रामपुर की प्रतिभा, डीजे नेशन के कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति से मोहित हुए दर्शक, देर शाम तक झूमते रहे छात्र-छात्राएं
रामपुर बुशहर-रामपुर बुशहर के पाटबंगला मैदान में डीजे नेशन डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कालेज के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मन मोहा। कार्यक्रम में भाजपा नेता विजय गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ नगर परिषद पार्षद अनु गोस्वामी सहित राम मूर्ति व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्र्रम में मेघा डांस एंड फिटनेस स्टूडियो के कलाकारों ने भी जबदस्त प्रस्तुति दी। सभी ने इस गु्रप की प्रस्तुति को खूब सराहां। इस ग्रुप में जेसलीन, धानवीं, लावन्या, खुशी, सुधा, धर्मेश, निशांत, तमन्ना कोशिक ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। वहीं नाटी की भी धूम रही। गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से टीवी में हम नन्हें बच्चों को नाचते हुए देखते है उसी तरह इस मंच में भी बच्चों ने प्रस्तुति दी, जिसके बाद पहाड़ी गायक एसी भारद्वाज ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने पहाड़ी गीतों से सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गाने गाकर खूब वाहवाही लुटी।
The post मेघा डांस एंड फिटनेस स्टूडियो ने लूटा दिल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment