Show your support

Saturday, January 18, 2020

नेरवा बाजार में सीएए के पक्ष में गूंजे नारे

कार्यकर्ताओं ने विधायक के नेतृत्व में रैली निकाल नागरिकता संशोधन अधिनियम पर किया जागरूक

नेरवा –चौपाल भाजपा ने विधायक बलवीर सिंह वर्मा के नेतृत्व में नेरवा बाजार में रैली निकाल कर नारों के माध्यम से नागरिकता संशोधन अधिनियम पर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएए की जानकारी से सम्बंधित छपे हुए पम्पलेट भी लोगों में बांटे गए। रैली में चौपाल के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया व लोगों को सीएए की जानकारी प्रदान की। विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्ष के लोग भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए बने इस कानून के प्रति भ्रामक प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा यह कानून मात्र भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए पारित किया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विपक्ष के किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार में ना आएं व सीएए का खुल कर समर्थन करें तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी भी तरह से भारतीय अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ  नहीं है। यह अधिनियम केवल मात्र तीन मुस्लिम देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान के उन शरणार्थियों के लिए बनाया गया है जोकि इन देशों में गैर मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के चलते अपना मुल्क छोड़कर भारत में बसे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष के सीएए के प्रति कुप्रचार को रोकने के लिए रैलियों, संगोष्ठियों व विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। उन्होंने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि घर-घर जाकर इस अधिनियम की जानकारी प्रदान कर लोगों को जागरूक करें व विपक्ष के मंसूबों को सफल ना होने दें। रैली में चौपाल भाजपा मंडलाध्यक्ष मंगत राम शर्मा, महासचिव वीरेंद्र वर्मा, प्रताप शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रिट्टू श्टाइक, चौपाल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विनोद (बिट्टू) झगटा सहित मंडल के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

The post नेरवा बाजार में सीएए के पक्ष में गूंजे नारे appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment