Tuesday, January 7, 2020

जेएनयू में मारपीट पर एसएफआई लाल

 एचपीयू में प्रदर्शन कर छात्रों ने जताया विरोध, कल होगा देश व्यापी आंदोलन

शिमला-हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसएफआई इकाई द्वारा जेएनयू में छात्रों व प्राध्यापकों पर जानलेवा हमले के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एसएफआई ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत जेएनयू के छात्र आंदोलन को बदनाम करने के लिए कुछ विरोधियों द्वारा हमला किया जाता है। एसएफआई कार्यकताओं ने कहा कि इस हमले के असल कारणों को समझने के लिए समझना होगा कि केंद्र सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू करना चाहती है, जेएनयू न केवल अध्ययन के लिए बल्कि संघर्ष के लिए भी जाना जाता है। अगर जनविरोधी नीतियों का कहीं सही विश्लेषण और मूल्यांकन किया जाता है, तो उसका उदाहरण है जेएनयू। एसएफआई ने कहा कि जेएनयू पिछले लंबे समय से फीस वृद्धि का विरोध कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार और जेएनयू प्रशासन पर कोई भी असर नहीं पड़ रहा और सरकार और प्रशासन छात्र समुदाय से बात करने तक को तैयार नहीं है। धरने के दौरान एसएफआई ने  कहा कि छात्रों के हक की बात न सुनने पर साफ हो गया है कि प्रशासन सरकार के खिलाफ उठने वाली हर एक आवाज को दबाना चाहता है। एसएफआई ने दो टूक कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय भी इन फासीवादी ताकतों से अछूता नहीं रहा है, जब 2016 में 153 दिन की भूख हड़ताल चल रही थी और छात्र मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे, तब उस समय के उपकुलपति एबीवीपी ने होस्टलों में हिंसा फैलाई थी। एसएफआई ने साफ कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकार के संरक्षण में हो रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाली आठ जनवरी को एसएफआई देश भर में नागरिकता संशोधन कानून और फीस वृद्धि जैसी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देश व्यापी आंदोलन के अंदर जाने वाली है।

 

The post जेएनयू में मारपीट पर एसएफआई लाल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment