Tuesday, January 7, 2020

हैप्पी बर्थ डे… आईजीएमसी को एंजियोग्राफी मशीन

 जन्मदिन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी सौगात; मरीजों को मिलेगी सुविधा, डीडीयू में सजा लंगर

शिमला-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बर्थ-डे पर आईजीएमसी को तोहफा मिल गया। जयराम ठाकुर ने आईजीएमसी शिमला में 10 करोड़ रुपए लागत की डिजिटल सबस्ट्रेक्शन एंजियोग्राफी डीएसए मशीन का लोकार्पण किया। डिजिटल सबस्ट्रेक्शन एंजियोग्राफी मशीन का उपयोग ब्रेन स्ट्रोक कैंसर फेफड़े आंत गर्भाशय और गुर्दे के रक्तस्त्राव जैसे विकारों के निदान और उपचार के लिए किया जाता है। इस मशीन के स्थापित होते ही लोगों को राज्य में ही डिजिटल सबस्ट्रेशन एंजियोग्राफी की सुविधा प्राप्त होगी।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 55वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से संबंध रखने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर पहुंचकर उनको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए शुभकानाएं दीं। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डा. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। प्रदेश मंत्रीमंडल के सदस्यों, विधायकों, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर भी वितरित कीं। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौैधरी और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल भी इस अवसर पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर डीडीयू अस्पताल में लंगर का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने नोफल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी गुरूद्वारा पीजीआई चंडीगढ़ द्वारा दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में आयोजित लंगर में सेवा भी की।

No comments:

Post a Comment