Tuesday, January 7, 2020

बर्फबारी से निपटने को प्रशासन अलर्ट

सड़कों पर रेत-बजरी फैलाने को काम जारी, उपायुक्त अमित कश्यप ने दी जानकारी

शिमला-बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बर्फबारी और बारिश के कारण जिला शिमला के विभिन्न मार्गों पर यातायात सामान्य बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन व संबंधित विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने सोमवार को  यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिमला शहरी व शिमला ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सड़कों पर यातायात सामान्य बना हुआ है। जिला के ऊपरी क्षेत्रों के बर्फ बाहुल्य स्थानों पर जिला प्रशासन व संबंधित विभागों द्वारा यातायात सामान्य बनाने के लिए मशीनें व अन्य उपकरण निरंतर कार्य कर रहे हैं। सड़क मार्गों पर फिसलन दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में रेत व बजरी का फैलाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुफरी-चायल-मशोबरा-बेखल्टी सड़क, शिमला-चौैपाल मुख्य सड़क तथा खड़ा पत्थर सड़क व जिला के अन्य संपर्क मार्गों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण, ठियोग, चौपाल, रोहडू, कुमारसैन व डोडरा-क्वार के बर्फ  बाहुल्य क्षेत्रों में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें नहीं चल रही है। रामपुर के लिए बसों को बसन्तपुर से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिमला ग्रामीण में ढली-कुफरी पर फिसलन बनी हुई है। इसे दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। कुफरी-चायल-मशोबरा-बेखल्टी यातायात के लिए अवरूद्ध है। ठियोग में शिमला-ठियोग मार्ग पर फिसलन है। चौपाल में चैपाल.शिमला मुख्य सड़क के अतिरिक्त छह अन्य संपर्क मार्ग बर्फबारी के कारण अवरूद्ध हैं। रोहडू में खड़ा पत्थर सड़क छोटे वाहनों के लिए खुली है।

आपातकाल में इन नंबर पर करें कॉल

डीसी शिमला अमित कश्यप ने कहा कि  किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन सेल के हेल्पलाईन नंबर 1077 व दूरभाष नंबर 0177-2800880, 2800881, 2800882 और 2800883 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

The post बर्फबारी से निपटने को प्रशासन अलर्ट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment