Saturday, December 7, 2019

संजौली में नई यातायात व्यवस्था यानि मुसीबत


संजौली में नई यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों में  लोगों में खासा रोष है । संजौली से ढल्ली या मलयाना जाने वाले यात्रियों को अब को अब संजौली चौक की वर्षा शालिका से करीब आधा किलोमीटर दूर बसों का इंतजार करना पड़ता है । जबकि वहां ना किसी वर्षा शालिका का इंतजाम है ना ही बैठने की व्यवस्था । खासकर बच्चों महिलाओं और वृद्ध व्यक्तियों को खासा परेशानी की से गुजरना पड़ता है । नए स्टॉपेज की जगह पर सड़क भी काफी तंग है इसलिए वहां पर जाम लगा रहता है । वहां पर ना तो किसी सूचना पट्ट या निर्देशिका की व्यवस्था है जिससे लोगों को असमंजस की स्थिति रहती है । कुछ लोग जिन्हें नई व्यवस्था का मालूम नहीं है वह संजौली चौक की वर्षा शालीका में ही बसों का इंतजार करते हैं लेकिन वहां पर कोई भी बस नहीं रुकती । खराब मौसम वर्षा की स्थिति में हालत और खराब हो सकती है ।

No comments:

Post a Comment