रामपुर बुशहर-66/22 केवी उपकेंद्र नोगली में विद्युत उपकरण बदलने और आवश्यक मरम्मत कार्य हेतू आठ दिसंबर को विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। विद्युत बोर्ड नोगली के सहायक अभियंता भरत कश्यप ने बताया कि 66 केवी नोगली से समोली आंध्रा लाइनों में आवश्यक कार्य के चलते रोहड़ू, चिड़गांव, जुब्बल, निरमंड और रामपुर तहसील के क्षेत्रों में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपरोक्त क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्तओं से सहयोग की अपील की है।
The post बिजली बंद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment