Show your support

Saturday, December 7, 2019

56 टेस्ट फ्री करने की योजना फेल

शिमला – अस्पतालों में 56 टेस्ट फ्र ी करने की अहम योजना प्रदेश में फेल होकर रह गई है। आईजीएमसी के रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन ने यह आवाज़ उठाई है। इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर जनवरी माह में टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन सूचना है कि दो बार यह टेंडर रद्द् हो गया है। हैरानी है कि प्रदेश सरकार की सबसे चर्चित योजना को अभी तक अमलीजामा पहनाया ही नहीं जा सका है। योजना सफल होती तो यह लाभ उन मरीजा़ें को बखूबी से मिलता जो सीएसी, पीएचसी में इलाज करवाने आते हैं। वहीं प्रतिदिन इन मरीजों की संख्या दो लाख तक रहती है। फ्री टेस्ट पर गौर करें तो मरीज़ों के इलाज को आगे बढ़ाने के लिए काफी जरूरी टेस्ट हैं। उसमें बायोकेमेस्ट्री में ब्लड शूगर, ब्लड यूरिया, एस के्रटनिटन, एस ब्लूरिबियन टी एंड बी, एसओजीटी, एसजीपीटी, एस एल्काइन फास्फेट, एस टोटल प्रोटीन, एस एल्बुमिन, एस कैल्शियम, ट्रोपोनिनि, एस एलडीएच, एस एमलैस, एस टोटल कैलोस्ट्रोल, ट्रायगिल्साइड, एचटीएल, टीएसएच शामिल है। सिरॉलोजी में एचआईवी रैपिड टेस्ट, डेंगू, मलेरिया, आर, एंटी स्ट्रोपटोलाइसिस, एचबीएसएजी, एससीआरपी, माइक्रोबायोलोजी में ब्ल्ड कलचर यूरिन, बायोप्सी, बोन मैरो, यूरेन प्रेगनेंसी टेस्ट, यूरेन और स्टूल टेस्ट शामिल हैं। क्लीनिकल पैथोलोजी में एचबी, टीएलसी, डीएलसी, पीबीएफ, प्लेटलेट काउंट, सेल्स काउंट और सीमन ऐनालाइसिसि टेस्ट शामिल हैं। गौर हो कि प्रदेश के सभी मेडिकल कालेज सहित जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में मरीजा़ें के टेस्ट के रिकॉर्ड को देखें तो प्रतिदिन दो लाख मरीजा़ें के विभिन्न प्रकार के टेस्ट होते हैं, जिसमें डेढ लाख मरीजा़ें के टेस्ट तो ब्लड टेस्ट सबसे ज्यादा डाक्टर्स द्वारा लिखे जाते हैं। वहीं रेडियोलॉजी के टेस्ट के जरूरी टेस्ट भी फ्री टेस्ट में रखा गया है। ये टेस्ट फ्री हो जाते तो समय  पर मरीजा़ें का इलाज भी होना था और पैसा भी बचना था। अब टेंडर फाइनल नहीं होने से इस अहम योजना को ब्रेक लग गई है। बिड केंसिल होने के  मामले को देखें तो तकनीकी बिड और फाइनेशनल बिड पूर्ण होने के बाद यह टेंडर अब रद्द हो गया था। टेंडर रद्द होने का कारण अभी तकनीकी ही बताया जा रहा है जिसमें तय शर्तों का कंपनियों के  लिए अभी हवाला दिया जा रहा है, लेकिन इस टेंडर में लगभग सात कंपनियों ने आवेदन किया था। जानकारी के मुताबिक लगभग छह माह से चल रहा यह प्रोसेस सिरे नहीं चढ़ पाया है। फिलहाल प्रदेश की अहम स्वास्थ्य योजना में यह प्रोजेक्ट काफी अहम बताया जा रहा था क्योंकि मरीज़ों को जिला अस्पताल ही नहीं बल्कि अन्य सीएचसी और पीएचसी में भी 56 टेस्ट फ्री किए जाने थे, जिसमें ब्लड टेस्ट के साथ ही रेडियोलॉजी के कुछ टेस्ट भी फ्री तय किए गए थे।

The post 56 टेस्ट फ्री करने की योजना फेल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment