Show your support

Tuesday, December 3, 2019

दो गाड़ियों की ऐसी टक्कर; उड़ गए परखच्चे, तीन घायल।

हमीरपुर के भोटा की ग्राम पंचायत आधार के तहत नेरचौक-ऊना सुपर हाईवे पर दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। दोनों कारों में करीब 10 लोग सवार थे, जिनमें से तीन गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भोटा अस्पताल लाया गया। गंभीर घायलों में संतोष कुमार, मंजू जिला बिलासपुर व व ऊना के संजीव कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार भोटा अस्पताल में किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को मेडिकल कॉलेज  हमीरपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

The post दो गाड़ियों की ऐसी टक्कर; उड़ गए परखच्चे, तीन घायल। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment