असम के डोबरी मे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सीआरपीएफ जवान की मौत के बाद शुक्रवार सुबह उनका शव पैतृक गांव टोका पंहुचा। उनकी पार्थिक देह गांव मे पंहुचते ही पूरा गांव रो उठा। चीखो पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अर्ध सैनिक बल का वाहन पांवटा साहिब पंहुचा। जवान की मौत के कारणों पर संशय बना हुआ था। दिवंगत जवान के भाई शमशाद अली काशमी ने बताया था कि कमांडेंट ने फोन पर उन्हे बताया था कि जवान के पास कोई सुसाईड नोट आदि नही मिला है जिससे उसे शहीद का दर्जा दिया जाएगा। लेकिन शव के साथ आए एसिस्टेंट कमांडेंट ने स्पष्ट किया कि जवान ने सुसाईड किया है। उन्होंने बताया कि जवान ने सुसाईड क्यों किया है इसकी जांच की जा रही है।
The post सीआरपीएफ जवान की अंतिम विदाई पर रो पड़ा सारा गांव appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment