Show your support

Friday, December 6, 2019

शीत सत्र की तैयारियों को फाइनल टच

धर्मशाला-शीतकालीन सत्र की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुट गया है। मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों के रहने, खाने-पीने और जाने जाने सहित तमाम तरह के प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन हर छोटी बड़ी व्यवस्था को फाइनल कर रहा है। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन अपनी टीम के साथ नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। जोरावर स्टेडियम से आगे बिना पास के एंट्री न देने और यहां स्थापित होने वाली चैक पोस्ट से लेकर इस तरह आने वाले वाहनों सहित लोगों को रोकने की व्यवस्था पूर्व की तरह ही जोरावर स्टेडियम में की जा रही है। उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति का कहना है कि प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश की दूसरी राजधानी में होने वाले विधानसभा सत्र के लिए सकार, विपक्ष सहित जनता में भी खासा क्रेज है। सरकार के निचले हिमाचल में आने पर जहां भाजपा के कार्यकर्ता अपने नेताओं के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न संगठन भी डिनर डिप्लोमेसी सहित अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं, जबकि अपनी मांगें पूरी न होने से परेशान विभिन्न संगठन भी अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए योजना बना रहे हैं।

 

The post शीत सत्र की तैयारियों को फाइनल टच appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment