Show your support

Wednesday, December 4, 2019

भोटा बस स्टैंड से दुकानदारों का सामान जब्त।

बस अड्डा भोटा में अवैध कब्जों पर एचआरटीसी ने कार्रवाई करते हुए करीबी आधा दर्जन दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया है। संबंधित खोखाधारकों को अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई है, ताकि उनके खिलाफ दोबारा इस तरह की कार्यवाही न हो सके। बता दें कि एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के तकनीकी प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बीते शनिवार को भोटा बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने खोखाधारकों को 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया। निगम के तकनीकी प्रबंधक ने रात साढ़े आठ बजे पुलिस व एसडीएम सहित बस अड्डा भोटा में दबिश देकर दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। निगम की यह कार्यवाही रात को करीब डेढ़ घंटा जारी रही।

The post भोटा बस स्टैंड से दुकानदारों का सामान जब्त। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment