Thursday, December 19, 2019

कान के रोगियों को बड़ी राहत

डीडीयू में बेरा टेस्ट जल्द, सही मापदंड से बनंेगे मेडिकल सर्टीफिकेट
शिमला –जिला शिमला मंे सही मापदंड से ही मेडिक ल सर्टीफिकेट बनेंगे। शिमला के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल मंे बेरा टेस्ट शुरू करने के लिए रास्ता साफ हो गया है। अस्पताल मंे बेरा टेस्ट की सुविधा शुरू होेने वाली है। गौर हो कि प्रदेश सरकार ने बीते माह आयोजित बैठक मंे यह फैसला कर लिया है कि राज्य के सभी जिला अस्पतालांे मंे बेरा टेस्ट शुरू कर दिया जाएगा। उधर, डीडीयू बेरा टेस्ट को शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने वाला पहला जिला अस्पताल बना है, जिसमंे अस्पताल मंे बेरा टेस्ट के लिए कमरा तैयार कर लिया गया है। सामने आया है कि कई बार शिमला मंे यह परेशानी पेश आ रही थी कि डीडीयू मंे क ान की दिव्यांगता को लेकर बेरा टेस्ट नहीं है जिससे मरीज़ को आईजीएमसी रेफर किया जा रहा है। अब ऐसा नहीं होगा और डाक्टर अब श्रवण दोष से प्रभावित व्यक्ति के  सुनने की सही क्षमता का पता लगा सकेंगे। प्रदेश के सभी जिला अस्पतालांे मंे कम सुनने वाले मरीज़ का झूठ पकड़ने वाला टेस्ट बेरा परीक्षण की सुविधा दी जाएगी। बहरहाल जिसमंे डीडीयू ऐसा पहला जिला अस्पताल होगा जहां पर बेरा टेस्ट के  तहत मेडिकल सर्टीफिकेट बनाने की सुविधा भी जल्द शुरू हो जाएगी, जिससे एक ऐसी मशीन और कमरे का व्यवस्था की जाती है जिसमंे बेरा टेस्ट के माध्यम से यह पता लगाया जा सकेगा कि कान से कम सुनने वाला व्यक्ति कितना झूठ बोल रहा है।
यहां होगा टेस्ट का कमरा 
जानकारी मिली है कि पुरानी बिल्डिंग मंे यह कमरा बनाया गया है। कई बार ऐसे केस प्रदेश के अस्पतालांे मंे आ रहे हैं कि उनका कान खराब है और वह मेडिकल बनाना चाहते हंै। तय मापदंंड के मुताबिक ही खराब कान वाले मरीज़ का मेडिकल सर्टीफिकेट दिव्यांगता को लेकर बनता है, लेकिन कई मरीज झूठ बोलकर मेडिकल सर्टीफिकेट बनाने के लिए डाक्टर से आग्रह करते हैं। मरीज़ बेरा टेस्ट नहीं होने के कारण कई बार झूठ बोलते हैं कि उन्हंे सुनाई ही नहीं दे रहा है। फिलहाल इस टेस्ट के शुरू होने से उस मरीज़ का सही मेडिकल बन पाएगा जो सही मायने मंे श्रवण दोष से पीडि़त है।
The post कान के रोगियों को बड़ी राहत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.