शिमला-हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अब जल्द ही नए स्वरूप में दिखाई देगा। दीवारों में लगाई जाने वाली रंग-बिरंगी पेंटिंग से एचपीयू का पूरा कैंपस सुंदर तो दिखेगा ही, साथ ही यहां पर हर चित्रकारी में एक संदेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय की दीवारों में पेंट करने का कार्य कला एवं संकाय विभाग को ही दिया गया है। यहां के छात्र व शिक्षक मिलकर दीवारों में चित्रकारी का कार्य कर रहे हंै। एचपीयू की दीवारों में बनाई जाने वाली हर चित्रकारी में एक इतिहास जुड़ा है। इससे जहां विश्विद्यालय देखने को सुंदर लगेगा, वहीं छात्रों व शोधकर्ताओं को पुराने-पुराने चेहरोंे के बारे में जानने का मौका मिलेगा। बता दें कि सौंदर्यीकरण को लेकर एचपीयू को जो बजट आना था, वह आ गया है। लाखों रुपए के बजट से एचपीयू में सौंदर्यीकरण के कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा। बता दें कि विश्वविद्यालय के गेट से साइंस ब्लॉक तक दीवारों में चित्रकारी करने के कार्य को तेजी से किया भी जाने वाला है। अहम यह है एचपीयू को ब्यूटीफिकेशन को लेकर जो पैसा मिला है, उसमें सभी विभागों में रंग बिरंगे फूलों के पौधे और कई जगह वाटर के फव्वारे भी लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि मार्च 2020 तक एचपीयू के सौंदर्यीकरण को लेकर कार्य समाप्त करने का टारगेट तय किया गया है। खास बात यह है कि एचपीयू के ब्यूटीफिकेशन के कार्य में लाइब्रेरी की मेंटेंनेंस भी शामिल की गई है। इसमें छात्रों को पुस्तकालय में बैठने के लिए नई कुर्सी, टेबल और एक्वागार्ड सहित कई अहम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। कुलपति आचार्य सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में हाल ही में सौंदर्यीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विश्वविद्यालय के सौंदर्यीकरण को जल्दी पूरा करने पर विचार-विमर्श किया गया। कुलपति आचार्य सिकंदर कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालय में कुलपति कार्यालय के बाहर के स्थान, प्रशासनिक भवन के अंदर, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के साथ वाली पार्किंग, विश्वविद्यालय मेन गेट, ग्रीन हाउस तथा विधि विभाग के बाहर लगते स्थान, वाणिज्य प्रबंधन के समीप वाले स्थान तथा अंबेडकर भवन के साथ लगती सीढि़यों व आसपास लगती सभी जगहों का सौंदर्यीकरण जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके बाद शिक्षक आवास, गैर शिक्षक आवास एवं छात्रावासों के साथ लगती सभी जगहों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कुलपति ने पहले चरण का कार्य मार्च, 2020 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह लैंडस्केपिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके तहत जगह-जगह पर फूल व पौधे तथा सुंदर हरी घास लगाई जाएगी, जिससे विश्वविद्यालय हरा-भरा व सुंदर लगेगा, इससे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में भी निखार आएगा और विद्यार्थियों को इसका भरपूर लाभ होगा। यह कार्य यूनेस्को से सम्मानित नेशनल अवार्डी कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
विवि अगले साल होगा 150 साल का
गौर हो कि नए साल में प्रदेश विश्वविद्यालय 150 साल का हो जाएगा। इस वजह से भी विश्वविद्यालय परिसर के कार्य को जल्द शुरू करने की कवायद तेज की गई है। विश्वविद्यालय अपना गोल्डन जुबली कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाएगा। वहीं, इस कार्यक्रम में भी केंद्र से कोई मंत्री आ सकता है।
The post एचपीयू…गेट से वीसी आफिस तक नया लुक appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment