जिला में आज से फिर करवट लेगा मौसम, 21 दिसंबर तक खराब रहेगा मौसम
शिमला-जिला शिमला में मौसम आज से फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार से जिला शिमला के कुछ स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानंे तो जिला शिमला में 21 दिसंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होगी, तो कुछ स्थानों पर फिर से बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। जिला शिमला में बुधवार को दोपहर तक मौसम साफ बना रहा, मगर दोपहर बाद आसमान में हल्के काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। इस दौरान जिला शिमला के कुछ स्थानों पर ठंडी हवाएं भी चलीं, जिससे जिला में शाम के समय ठंड का एहसास हुआ। जिला शिमला में बीते दो दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम साफ रहने से जिला शिमला केे अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। शिमला का न्यूनतम तापमान बढ़ कर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि तापमान मंे उछाल आने के बाद जिला शिमला में ऊपरी क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ है। बर्फबारी के बाद जिला शिमला के कुछ ग्रामीण मार्ग अभी भी यातायात के लिए अवरुद्ध पड़े हुए हैं, मगर तापमान में उछाल आने के बाद जनता ने प्रचंड़ ठंड से काफी हद तक की राहत ली है। ऐसे में जिला शिमला मंे फिर से बारिश व बर्फबारी होती है तो जिला शिमला मंे जनता को एक बार फिर से ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
The post फिर लौटी ठंड करेगी तंग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment