Show your support

Friday, December 6, 2019

मां भारती के लाल की अंतिम विदाई पर हर आंख नमन

झंडूता – छत्तीसगढ गोलीबारी कांड में मारे गए बिलासपुर के बरठीं क्षेत्र के आईटीबीपी जवान महेंद्र सिंह का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया ।शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उनका पार्थिव शरीर उनके घर ग्राम पंचायत छत के गांव संडियार पहुंचा ।बेटे के शव को देखकर मां-बाप के आंसू थम नहीं रहे थे। आईटीबीपी जवान के दोनों बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी।इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल, एसपी साक्षी वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी जवान की अंतिम विदाई में पहुंचे ।बता दें कि छत्तीसगढ के नारायणपुर जिले में आईटीबीपी कैंप में महेन्द्र सिंह को उसके ही साथी द्वारा की गई फायरिंग से गोली लगी थी, जिस कारण उनकी मौत हो गई थी ।महेंद्र सिंह बारह साल पहले आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। उसके परिवार में पत्नी दो बच्चों के अलावा बुजुर्ग माता-पिता भी है।महेंद्र सिंह का विवाह 9 साल पहले हुआ था उनका बड़ा बेटा तीसरी कक्षा में व छोटा बेटा दूसरी कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।

 

The post मां भारती के लाल की अंतिम विदाई पर हर आंख नमन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment