Wednesday, December 4, 2019

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ खफा क्युं

वेतन विसंगतियां दूर करने को लेकर बार-बार आग्रह करने के बावजूद सकारात्मक कार्यवाही न होने से हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ राज्य सरकार से खफा है। संघ का कहना है कि एलोपैथी, वेटनरी व डेंटल इत्यादि डॉक्टरों के मुकाबले आयुर्वेद चिकित्सकों के वेतन भत्तों में हजारों रूपए का फर्क है। जैसे-जैसे चौथा, पांचवां व छठा वेतन आयोग आए वैसे-वैसे ही वेतन भत्तों में भी अंतर होता गया और क्लास वन गजटेड ऑफिसर का दर्जा होने के बावजूद आयुर्वेद चिकित्सक अन्य चिकित्सकों की तुलना में बराबर वित्तीय लाभ से वंचित हो गए। ऐसे में सरकार जल्द से जल्द आयुर्वेद चिकित्सकों के वेतन विसंगतियां दूर कर राहत प्रदान करे।

The post आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ खफा क्युं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment