डलहौजी। पर्यटन नगरी डलहौजी में मौसम ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए है । वहीं डलहौजी की खूबसूरत वादियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। गत रात डलहौजी व आस पास के क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई जिससे यहां वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गई है वहीं लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़क मार्गों को बहाल करने में जुट गए हैं। भले ही बर्फबारी से स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हो,लेकिन बफऱ्बारी ने पर्यटकों के चेहरों पर खुशी ला दी है। बहरहाल, पर्यटक नगरी डलहौजी बर्फबारी के आगोश में है और लोगों की जिंदगी बंद कमरों में ठहर सी गई है।
The post डलहौजी ने ओढ़ी सफेद चादर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment