Show your support

Friday, December 6, 2019

तैनाती तिथि से मिले वरिष्ठता लाभ

अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन ने सीएम को ज्ञापन भेज मांगी राहत

 सरकाघाट –अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन ने गुरुवार को राज्य प्रवक्ता संजय कुमार की अगवाई में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदेश सरकार से मांग की है कि नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता और अनुबंध काल को कुल सेवाकाल में जोड़ा जाए। संजय कुमार ने कहा कि समस्त कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता और अनुबंधकाल कुल सेवाकाल में जोड़ने की मांग को प्रदेश सरकार से लगातार उठाती रही है, लेकिन प्रदेश सरकार लगातार हमारी मांग को अनदेखा व अनसुना कर रही है। इस कारण प्रदेश के हर विभाग में कार्यरत 50000 कर्मचारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उसमें मौजूद प्रदेश सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। संगठन ने अब आर-पार की लड़ाई हेतु सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। कर्मचारी लंबे समय से नियुक्ति तिथि से सेवा विस्तार देने और उनके अनुबंधकाल को कुल सेवाकाल में जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री द्वारा इस मामले पर बार-बार विचार करने के आश्वासन देने के बाद भी आज तक कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर विजय कुमार वरिष्ठ उपप्रधान एनपीएस जिला मंडी, उपप्रधान मंडी दलीप ठाकुर एचजीटीयू, सीमा चौहान अध्यक्षा राज्य महिला प्रधान एनपीएस, अजय परवारी खंड प्रधान एनपीएस, आलोक शर्मा खंड प्रधान, संजय डोगरा महासचिव एचजीटीयू सरकाघाट, राकेश कुमार खंड प्रधान सी एंड वी सरकाघाट, रामलाल बराडी खंड प्रधान एचजीटीयू धर्मपुर-एक सहित विभिन्न विभागों व कर्मचारी संगठनों के लगभग 170 कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और अपनी एकमात्र मांग नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता लाभ देने की मांग की।

 

The post तैनाती तिथि से मिले वरिष्ठता लाभ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment