सुंदरनगर राज्य बिजली बोर्ड डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन और कनिष्ठ एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक सुंदरनगर में संपन्न हुई। इसमें मुख्यमंत्री के गृह जिला से प्रदेश के इंजीनियरों ने संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। संघ ने प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन को दोटूक शब्दों में चेताया है कि अगर शीघ्र ही संयुक्त संघों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो प्रदेश के तमाम इंजीनियर, बहुतकनीकी कालेज के प्रशिक्षु और बेरोजगार इंजीनियर आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे। संघ ने प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड मैनेजमेंट से जूनियर इंजीनियर्ज के खाली पदों पर केवल तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों की भर्ती सुनिश्चित करने की मांग की गई। डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डीएस ढटवालिया और कनिष्ठ एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि बोर्ड में जूनियर इंजीनियर्ज के सैकड़ों पद खाली पड़े हैं, जिससे न केवल विभागीय कार्यों के निष्पादन में कठिनाइयां हो रही हैं, बल्कि आम जनता के कार्य निपटाने में भी अत्यधिक समस्या पेश आ रही है। उन्होंने मांग की है कि निर्धारित आयु सीमा पार कर रहे ऐसे बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 50 प्रतिशत बैचवाइज भर्ती करके ताउम्र बेरोजगार होने से बचाया जाए। इस अवसर पर महासचिव केएस गुलेरिया, रेवती रमन शर्मा, गुलाब सिंह, विजय पटियाल, केसी भारती, मनोहर लाल, एलसी परमार, धर्मेंद्र शर्मा, बलवंत सेन, कपूर सिंह, महेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
The post बिजली बोर्ड में जल्द हो इंजीनियर्ज की भर्ती appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment