
कांगड़ा के तहसील चौक के पास दो अलग-अलग सड़क हादसे होने से तीन युवक घायल हो गए। पहला सड़क हादसा मंगलवार रात करीब 9:30 बजे पेश आया, इसमें बाइक और कार की टक्कर हो गई और बाइक सवार कारपेंटर गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा पहुंचाया। वहीं दूसरा हादसा रात करीब 11:00 बजे साथ पेश आया, जिसमें कार सवार दो युवकों ने होशियारपुर रोड पर तेज़ रफ़्तार के साथ एक दुकान की दीवार में कार दे मारी। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए 108 की सहायता से टीएमसी पहुंचाया गया। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी टकराने से दुकान को भी काफ़ी नुकसान पहुंचा है!
The post कांगड़ा के तहसील चौक पर एक ही रात में दो हादसे, तीन युवक टीएमसी में भर्ती। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment