
जिला कांगड़ा की सीमा के साथ सटे पंजाब के तलवाड़ा के फतेहपुर का 20 वर्षीय जवान शहीद हो गया। सुखविंदर सिंह 18 साल की उम्र में 2017 को सेना की 18 डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुआ था और जम्मू-कश्मीर स्थित रजोरी बॉर्डर पर तैनात था।मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में वह शहीद हो गया । शहीद के पिता, जो कि बिजली बोर्ड कार्यरत थे, उनकी भी कई साल पहले नौकरी के दौरान मौत हो चुकी है । शहीद का शव आज पैतृक गांव पहुंच जाएगा। शहीद अपने पीछे माता और एक बड़े भाई को छोड़ गया है।
The post 20 साल का जवानदेश पर कुर्बान! पाक की गोलीबारी में शहीद हुआ फतेहपुर का लाड़ला। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment