Wednesday, December 18, 2019

बस में बैठा युवक हेरोइन के साथ दबोचा।

जिला बिलासपुर पुलिस की मुस्तैदी ने नशा तस्करों व नशे का सेवन करने वालों की कमर तोडऩा शुरू कर दी है 7 बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम मंगलवार देर रात चंडीगढ़-मनाली एनएच पर आरटीओ बैरियर नालियां के पास नाके पर थी। इसी दौरान एचआरटीसी बस में बैठे एक युवक से 21.14 ग्राम हेरोइन बरामद की गई 7 टीम के प्रभारी अनिल शर्मा व राजेश ठाकुर की टीम को यह सफलता मिली है। आरोपी युवक मंडी का बताया जा रहा है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है 7

The post बस में बैठा युवक हेरोइन के साथ दबोचा। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment