जिला शिमला की विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण के विकास खंड मशोबरा के तहत 5 जनवरी, 2020 को शोघी के पंचायत घर थड़ी में प्रातः 10 बजे जन मंच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी यहां उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने दी।
उन्होंने बताया कि इस शिविर की अध्यक्षता राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार करेंगे और इस जनमंच शिविर में ग्राम पंचायत थड़ी, आनंदपुर, कोट, जलैल, रामपुर क्योंथल, बागी, धमून, चनोग व टुटू मझठाई की जनता लाभान्वित होगी।
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी निजी समस्या व सामुदायिक समस्या के समाधान के लिए आवेदन उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण व खंड विकास अधिकारी मशोबरा तथा संबंधित पंचायत सचिवों के कार्यालय में भी जमा करवा सकते हैं ताकि विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
अमित कश्यप ने बताया कि जनमंच के दौरान विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, इंतकाल, राशन कार्ड व सामाजिक सुरक्षा पेंशन का त्वरित निपटारा किया जाएगा ताकि आमजन को घरद्वार पर प्रशासन का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा और उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधि से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्रों में लोगों को इस शिविर के महत्व पर जागरूक करें ताकि स्थानीय लोग इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें और वर्तमान प्रदेश सरकार की जनहितैषी व कल्याणकारी नीतियों का लाभ उठा सके तथा सशक्त राज्य का निर्माण संभव हो सके।