राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर 27 दिसम्बर को शिमला स्थित रिज मैदान पर आयोजित होने वाली विशाल रैली की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज यहां एक बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें आम जनता के साथ-साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के हजारों लाभार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय भाजपा नेता, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के भाजपा नेता और कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री और अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इन्तजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए ताकि आम जनता को किसी असुविधा का सामना न ही करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पत्रिका का विमोचन किया जाएगा और विकासात्मक वृत्तचित्र भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसी दिन आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान 13790 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों की ग्राउंड बे्रकिंग सेरेमनी होने की सम्भावना है, जिसमें 250 से अधिक निवेशकों के भाग लेने की आशा है।
शिक्षा मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री त्रिलोक जमवाल, मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनिल खाची, र श्री ाम सुभग सिंह, श्रीमती निशा सिंह, श्री मनोज कुमार और श्री आर.डी. धीमान, प्रधान सचिव श्री जे.सी. शर्मा एवं श्री ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री एस.आर. मरडी, सचिव डाॅ. आर.एन बता, अक्षय सूद एवं श्री अमिताभ अवस्थी, निदेशक पर्यटन श्री युनूस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने बैठक के बाद रिज का दौरा किया और रैली के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

courtesy: CMO Himachal Pradesh

No comments:
Post a Comment