Show your support

Wednesday, December 11, 2019

आखिर 12 साल बाद मिल ही गई सड़क।

12 साल से बन रही सरैन-पुलबहाल सड़क आखिर लोगों को समर्पित हो गई है। एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने सरैन से पुलबहाल के लिए बनी सड़क पर एचआरटीसी की 42 सीटर बस को ट्रायल के लिए भेजा। इतना ही नहीं एसडीएम, डीएसपी वरुण पटियाल, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग एसके पॉल, सहायक अभियंता जेआर ठाकुर व आरएम नेरवा ट्रायल बस के साथ गए। एसडीएम चौपाल ने कहा कि सरैन से पुलबहाल तक सड़क पूर्ण रूप से बस के लिए तैयार हो चुकी है। बताते चलें कि 12 वर्ष पूर्व 2007 में इसका टैंडर लगा और निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन एकाएक सड़क पर विवाद हो गया, जिसके चलते लंबे अंतराल के पश्चात सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किया जा सका। अब चौपाल की आधा दर्जन से अधिक पंचायत की सोलन से दूरी कम हो जाएगी। दूसरा चूड़धार जाने वाले यात्री भी मंडाह लाणी तक गाड़ी से जा सकेंगे।

The post आखिर 12 साल बाद मिल ही गई सड़क। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment