Show your support

Thursday, November 28, 2019

शिमला जिले के पर्यटन स्थलों पर माैसम का पहला हिमपात

शिमला –  हिमाचल में पिछले अड़तालीस घंटों के दौरान पर्यटन स्थल खड़ापत्थर तथा नारकंडा सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात तथा निचले स्थानों पर बारिश होने से राज्य में शीतलहर तेज हो गयी है। भारी हिमपात के कारण किन्नौर में आज दूसरे दिन भी शिक्षण संस्थान बंद रहे। बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रदेश में 120 सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य के कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जलोड़ी जोत बाधित होने के चलते जिला मुख्यालय से आनी और निरमंड तहसील का संपर्क कट गया है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है लेकिन 29 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रोहतांग दर्रा पर अब तक तीन फुट हिमपात होने से यातायात के लिये इसे बंद कर दिया गया है। कोकसर में डेढ़ फीट, जलोड़ी दर्रा, दारचा और सिस्सू में एक फीट और सोलंगनाला में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। नवंबर माह में हुए हिमपात से राज्य में सैलानियों की आमद बढ़ गई है। पर्यटन नगरी मनाली, सोलंगनाला, कुफरी, डलहौजी, नारकंडा में ताजा बर्फबारी के बाद सैलानी खुशी से झूम उठे हैं। गुरुवार को सैलानियों ने सोलंगनाला और नारकंडा पहुंच कर बर्फ का आनंद लिया।बर्फबारी के कारण किन्नौर में पिछले दो दिनों से बिजली, पानी, यातायात की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। वाहनों की आवाजाही ठप है। आज दूसरे दिन भी शिक्षण सस्थान बंद रहे। नवंबर माह में हो रहे हिमपात से बागवानों में खुशी का माहौल है। हिमपात सेब चिलिंग आवर्स के लिए लाभदायक मानी जा रही है।वहीं, चंबा जिले के डलहौजी, पांगी, भरमौर व चुराह में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है। पांगी में एक फीट ताजा बर्फबारी हुई है और शेष दुनिया से कट गया है। साच पास मार्ग सहित अन्य वैकल्पिक मार्ग पर भी आवाजाही के लिए बंद हो गए हैं। पांगी के लोगों को आवाजाही के लिए हवाई उड़ान का इंतजार है।राजधानी के मुख्य पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में हिमपात होने से इलाके में पर्यटकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। हिन्दुस्थान-तिब्बत रोड़ पर नारकण्डा में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है, रामपुर के लिए वाहनों को वाया मशोबरा-बसंतपुर-किंग्गल होते हुए भेजे गए। षिमला-रोहडू मार्ग खड़ापत्थर जबकि शिमला-चैपाल मार्ग खिड़की में बंद हो गई है। लोक निर्माण विभाग सड़कें खोलने में जुट गया है। देर शाम तक खोलने का दावा किया है। इस बार पर्यटन स्थल कुफरी में भी बर्फबारी हुई है लेकिन यातायात में कोई व्यवधान नहीं पड़ा है। इसकी पुष्टि एसपी शिमला उमापति जामवाल ने की है। हिमपात के कारण कई इलाकों में पारा जमाव बिंदू से नीचे चला गया है । केलांग में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे 3.5 डिग्री, कल्पा शून्यू से कम 1.0 डिग्री, मनाली 1.0 डिग्री, कुुफरी शून्य से कम 0.1 डिग्री, डलहौजी 0.8 डिग्री, शिमला में न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री रहा।

The post शिमला जिले के पर्यटन स्थलों पर माैसम का पहला हिमपात appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment