Thursday, November 7, 2019

खाई में गिरी टैम्पो ट्रेवलर, चार की हालत नाजुक।

स्वारघाट। बिलासपुर के जामली-छ्ड़ोल के बीच गुरुवार तड़के एक टैंपो ट्रेवलर सड़क से करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। टैंपो ट्रेवलर में चालक सहित कुल 16 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों व अन्य वाहन चालक द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को सड़़क तक पहुंचाया गया । हादसे में सभी लोगो को चोटें आई हैं, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पीएचसी स्वारघाट और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की 108 एम्बुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुँचाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

The post खाई में गिरी टैम्पो ट्रेवलर, चार की हालत नाजुक। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment