Show your support

Thursday, November 14, 2019

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने शिमला में बोला हल्ला

देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज शिमला में हल्ला बोला। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुए इस आदंोलन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री भी मौजूद रहे। रजनी पाटिल ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती अर्थव्यवस्था के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारें महंगाई कम करने में पूरी तरह बिफल हुई हैं। इस दौरान पीसीसी चीफ कुलदीप सिंह राठौर ने मोदी सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

The post महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने शिमला में बोला हल्ला appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment