Show your support

Tuesday, November 5, 2019

सिक्किम से मंडी पेपर देने आए युवक की मौत, दोस्तों के कमरे में मिला बेहोश।

सिक्किम से परीक्षा देने चैलचौक आए 23 वर्षीय सामतेन नामज्ञान भूटिया की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार रात सामतेन अपने दोस्तों के पास उनके क्वार्टर में ठहरा था, जहां वह बेहोशी की हालत में मिला। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामतेन ने अभिलाषी यूनिवर्सिटी चैलचौक से बी फार्मेसी हाल ही में पूरी की थी, लेकिन एक परीक्षा में पास न होने के कारण वह उसे देने दोबारा यहां आया था। यूनिवर्सिटी के पास वह अपने साथियों के साथ उनके क्वार्टर में ठहरा था। उसके साथी रसोई में खाना बनाने गए और जब वापस कमरे में आए, तो सामतेन बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। उसके साथी उसे सिविल हास्पिटल गोहर ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस गोहर थाना से पुलिस टीम ने मौके पर शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जोनल हास्पिटल मंडी भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है। परिजनों ने जिला पुलिस से उनके मंडी पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाने की गुहार लगाई है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि छात्र की मौत का क्या कारण रहा, इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

The post सिक्किम से मंडी पेपर देने आए युवक की मौत, दोस्तों के कमरे में मिला बेहोश। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment